हाथ में कुल्हाडी और जुबान पर "ये मजदूर का हाथ है कातिया", अचंभित कर देगी यह खबर

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी इलाके से हैरान कर देने वाली खबर है। यहां कलेक्ट्रेट में तब अचानक हडकंप मच गया, जब अपनी शिकायत को लेकर पहुंचा युवक अचानक अपने हाथों में कुल्हाडी को लेकर लहराने लगा ।

हाथ में कुल्हाडी और जुबान पर "ये मजदूर का हाथ है कातिया", अचंभित कर देगी यह खबर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 24, 2026, 1:20:00 PM

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी इलाके से हैरान कर देने वाली खबर है। यहां कलेक्ट्रेट में तब अचानक हडकंप मच गया, जब अपनी शिकायत को लेकर पहुंचा युवक अचानक अपने हाथों में कुल्हाडी को लेकर लहराने लगा और फिल्मी डायलॉग मारने लगा। युवक का यहां तक कहना था कि कोइ उसका वीडियो बनाए, उसे कोई फर्क नहीं पडता। अब इस युवक का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि स्वराज पोस्ट इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मिली खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में तब हडकंप मच गया, जब एक फरियादी फिल्मी डायलॉग मारकर कुल्हाडी को लहराने लगा। युवक का नाम राम सिंह बताया जा रहा है। राम सिंह जिले के निघासन तहसील के सिंगाही थाना के भैरमपुर गांव का निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपनी मां के साथ डीएम ऑफिस में आया हुआ था। उसका कहना था कि उसकी जमीन पर कुछ लोग जबरन कब्जा करना चाहते हैं। उसने थाने में इस बात की शिकायत करायी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। युवक ने प्रधान पर भी आरोप लगाया। कलेक्ट्रेट में राम सिंह ने कहा कि यह मजदूर का हाथ है। हम पृथ्वीराज चौहान के वंशज हैं। कोई न कोई भगत सिंह बनेगा। कुल्हाडी से भ्रष्टाचार को खत्म कर दूंगा।

युवक का कहना था कि वह अपनी फरियाद को लेकर कई बार थाने का चक्कर लगा चुका है लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। युवक के इस अंदाज को देखकर वहां उपस्थित कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों में अफरातफरी मच गयी। मिली जानकारी के अनुसार युवक ने पहले डीएम कार्यालय में अपना प्रार्थनापत्र दिया और उसके बाद बाहर आने के बाद कुल्हाड़ी को निकाला और उसे लहराना शुरू कर दिया। हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि युवक का मानसिक संतुलन सही नहीं है। युवक के ऊपर ही कई तरह के आरोप हैं। बहरहाल युवक का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और नेटीजंस भी तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट

Trending News

दिल्ली से प्रयागराज तक नॉन-स्टॉप ड्राइव का रास्ता साफ, जुड़ेंगे दो बड़े एक्सप्रेसवे
दिल्ली से प्रयागराज तक नॉन-स्टॉप ड्राइव का रास्ता साफ, जुड़ेंगे दो बड़े एक्सप्रेसवे
Jul 24, 2026, 2:15:00 PM
भूमिहार-ब्राह्मण पर बवाल, एक साथ खड़े हुए भाजपा-जदयू के कई विधायक, डिप्टी CM को घेर लिया
भूमिहार-ब्राह्मण पर बवाल, एक साथ खड़े हुए भाजपा-जदयू के कई विधायक, डिप्टी CM को घेर लिया
Jul 24, 2026, 2:11:00 PM
हाई अलर्ट पर राजधानी, दिल्ली पुलिस की सभी छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त
हाई अलर्ट पर राजधानी, दिल्ली पुलिस की सभी छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त
Jul 24, 2026, 2:07:00 PM
एक-दो नहीं बल्कि 100 से भी ज्यादा गाड़ियों का काफिला, सड़क पर उतरे डीएम, एसएसपी
एक-दो नहीं बल्कि 100 से भी ज्यादा गाड़ियों का काफिला, सड़क पर उतरे डीएम, एसएसपी
Jul 24, 2026, 2:01:00 PM
लेवी वसूली की तैयारी में थे उग्रवादी, पुलिस ने हथियारों समेत दबोचा
लेवी वसूली की तैयारी में थे उग्रवादी, पुलिस ने हथियारों समेत दबोचा
Jul 24, 2026, 1:50:00 PM
JPSC की निष्पक्षता पर सवाल, बाबूलाल ने CM से की कार्रवाई की मांग
JPSC की निष्पक्षता पर सवाल, बाबूलाल ने CM से की कार्रवाई की मांग
Jul 24, 2026, 1:40:00 PM
रिनपास के विकास को 25 करोड़ की सौगात, सरकार ने जारी किया फंड
रिनपास के विकास को 25 करोड़ की सौगात, सरकार ने जारी किया फंड
Jul 24, 2026, 1:30:00 PM
मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Jul 24, 2026, 1:23:00 PM
बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार
बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार
Jul 24, 2026, 1:20:00 PM
हाथ में कुल्हाडी और जुबान पर "ये मजदूर का हाथ है कातिया", अचंभित कर देगी यह खबर
हाथ में कुल्हाडी और जुबान पर "ये मजदूर का हाथ है कातिया", अचंभित कर देगी यह खबर
Jul 24, 2026, 1:20:00 PM